बगहा, मार्च 31 -- चौतरवा, एक संवाददाता। प्रखंड बगहा एक के बथुवरिया थाना क्षेत्र में यूरिया की संदिग्ध बिक्री और कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर बथुवरिया थाने की पुलिस ने मंगलवार को बथवरिया थाना क्षेत्र के टेसरहिया-बथवरिया पंचायत में कृषि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने कई खाद दुकानों में पहुंचकर यूरिया के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की गहन जांच की। जांच टीम में थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय, कृषि समन्वयक विनोद कुमार सिंह एवं कृषि सलाहकार राकेश नाथ तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।अधिकारियों ने वर्णवाल खाद भंडार,यादव खाद भंडार, दुर्गा खाद भंडार एवं अंबे खाद भंडार का निरीक्षण किया और उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया। थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी और संदिग्ध बिक्री पर रोक लगाने ...