मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने सभी पांचों जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल, एलपीजी रसोई गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। जो कृत्रिम संकट पैदा करे अफवाह फैलाए उसे बख्शा नहीं जाए। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री स्तर से आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने ईंधन की कृत्रिम किल्लत उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए लिखा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पेट्रोलियम पदार्थों की सामान्य एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। कालाबाजारी किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही अफवाह फैला कर जनसामान्य को भ्रमित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.