नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से जनहित के मुद्दों पर टकराव के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। संगठन ने मस्जिदों समेत इबादतगाहों को निशाना बनाए जाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शनों पर पाबंदियों को लेकर चिंता जताई। यह भी पढ़ें- एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांगमतदाता सूची की जांच जमाअत के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने एसआईआर की प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि लाखों मूल मतदाताओं सहित करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने की खबर ने व्यापक चिंता पैदा की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची प्रतिनिधि लोकतंत्र का आधार है और इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव के लिए पारदर्शिता, सावधान...