नई दिल्ली, फरवरी 28 -- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमले की कड़ी निंदा की है और इसे एक गंभीर और खतरनाक पहल बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे पूरे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है। मीडिया को जारी एक बयान में जमाअत के अध्यक्ष ने ईरानी क्षेत्र पर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त सैन्य हमले को उसकी सम्प्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया और इसे एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध के लिए लापरवाह कदम माना। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में भारत को स्वतंत्र एवं सैद्धांतिक स्टैंड अपनाना चाहिए। वहीं मुस्लिम राष्ट्रों को इसे बड़े टकराव में बदलने से रोकने के लिए कोशिशें करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जब क्षेत्र पहले से ही बहुत ज़्यादा अस्थिरता और इंसानी मुश्किलों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.