सिमडेगा, मई 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाबुड़ा पंचायत के राजस्व ग्राम जमांग में शनिवार को 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने किया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रयास के बावजूद ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद करीब दो सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना को बिजली विभाग के नाम आवेदन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिस पर त्वरित पहल करते हुए नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...