रांची, मार्च 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड मुस्लिम माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन (जमसा) की ओर से रविवार को ईद मिलन सह नवनिर्वाचित पार्षद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों-मोहम्मद असलम, नसीम गद्दी, सलाउद्दीन संजू, फरहा नाज, फातिमा बेगम, मोहम्मद एहतेशाम, जमीला खातून और सरवर आलम को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद मिलन जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कहा, आपसी भेदभाव को समाप्त कर एक-दूसरे को अपनाना ही एक सच्चे और प्रगतिशील समाज की वास्तविक पहचान है। इस दौरान शिक्षा और सामाजिक सुधारों पर भी चर्चा की गई।महासचिव मास्टर उस्मान, उपाध्यक्ष मसूद कच्छी, सैयद अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.