गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के किसानों और एफपीओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत उचकागांव प्रखंड के जमसड़ और मांझा प्रखंड के कर्णपुरा में तेल मिल स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। यह तेल मिल आधुनिक तकनीक से लैस होंगे । प्रत्येक की क्षमता दो टन प्रतिदिन निर्धारित की गई है। परियोजना को जिला प्रशासन की स्वीकृति डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी से मिली है। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसका निरीक्षण बुधवार को रीजनल डायरेक्टर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय निदेशक अनिरुद्ध सिंह के द्वारा किया गया। साथ ही समीक्षा बैठक कर मौजूद सभी एफपीओ को नियमों के तहत कार्य करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने के तरीके बताए गए। प्रत्येक तेल मिल के लिए 10 लाख रुपये तक का मिलेगा अनुदान इस योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.