जमसं बच्चा गुट में शामिल हुए कई लोग
धनबाद, जुलाई 20 -- धनबाद। जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) में रविवार को कई लोग शामिल हुए। संघ की ओर से दावा किया गया है कि मुनीडीह क्षेत्र के सैकड़ों साथियों ने संघ का दामन थामा। इस अवसर पर शामिल हुए लोगों ने जनता मजदूर संघ की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह तथा महामंत्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व और मजदूर हित में किए जा रहे कार्यों पर विश्वास जताते हुए संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुनीडीह क्षेत्र के जितेश कुमार सिंह, राजकुमार नापित, अमिताभ सिंह, अवध पासवान, लक्ष्मी पासवान, राजेंद्र नोनिया, राजीव कुमार, केआर कांति भारती, शंभू कुमार और विनोद सिंह आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) में हुए शामिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.