रामगढ़, दिसम्बर 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ के संस्थापक मज़दूर नेता स्व. सूर्यदेव सिंह की 86वीं जयंती और संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम का जन्मदिन शनिवार को रेलीगढ़ा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मनाई गई। सर्वप्रथम में दिवंगत मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद केक काटा गया। इसके बाद यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय ने मजदूरों के लिए किए गए उनके कार्य के बारे में बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय सचिव दीपक कुमार, रीत कपूर, अरविंद उपाध्याय, चितरंजन ओझा, कृष्णा राम, इस्माइल, प्रेम राम सहित उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.