जमसं नेता को हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों ने घेरा थाना
धनबाद, मई 25 -- बस्ताकोला आउटसोर्सिंग परियोजना का काम रोकने के आरोप में धनसार पुलिस ने रविवार को जनता मजदूर संघ के नेता मुकेश भुइयां को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही चांदमारी बस्ती के ग्रामीण भड़क गए और दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष धनसार थाना पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। थाने का घेराव कर रहे ग्रामीणों ने धनसार पुलिस पर आउटसोर्सिंग प्रबंधन के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि चांदमारी 9 नंबर दुर्गा मंदिर के पास कंपनी मनमानी कर रही है। इसके विरोध में दो दिन पहले ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग का काम बंद करा दिया था। लोगों का आरोप है कि खदान के पास प्रबंधन द्वारा बनाई गई चहारदीवारी को तोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- भेलाटांड़ कोलियरी हड़ताल पर जोगता थाना में वार्ता विफल इससे स्थानीय महिलाओं के सामने शौच जाने में समस्या ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.