जमसं के संयुक्त महामंत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी
धनबाद, जून 5 -- धनसार माइंस रेस्क्यू स्टेशन में गुरुवार को जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के संयुक्त महामंत्री व पूर्व उपमहापौर एकलव्य सिंह ने कर्मियों की समस्याओं को लेकर रेस्क्यू सुपरिटेंडेंट आर शर्मा से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन को कर्मियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की चेतावनी दी। वार्ता में कर्मियों ने सिविल विभाग पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि आवासों की मरम्मत नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में रेस्क्यू मेंबर्स के लिए केबिन में सीलिंग फैन तक की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा पर्सनल विभाग द्वारा कर्मियों का प्रमोशन लटकाने और मधुबन रेस्क्यू स्टेशन के श्रमिकों के आवास आवंटन में प्रबंधन की मनमानी का मुद्दा भी उठाया गया। एकलव्य सिंह ने कहा कि सुधार न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सुपरिटेंडेंट आर. शर्मा ने बताया कि मांगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.