जमसं कुंती गुट की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
धनबाद, जून 2 -- अलकडीहा। जीनागोरा कोलियरी कार्यालय के समीप सोमवार को जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से श्रम कानूनों के प्रभाव, आगामी यूनियन चुनाव, सदस्यता अभियान और संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय संगठन सचिव परशुराम सिंह ने सभी का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में लोदना क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव अनिल सिंह, जीनागोरा सचिव केल्विन, अध्यक्ष रायबाबू सिंह, शैलेश सिंह, बीरेन्द्र सिंह, केशरी नंदन तिवारी, जगन्नाथ राम, सुधीर कुमार, परदेशी यादव, बिजली कुमारी, मीणा देवी, रेखा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.