जमशेदपुर, मई 8 -- जमशेदपुर स्कूल टी-20 लीग के तहत को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में चिन्मया विद्यालय ने काशीडीह हाई स्कूल को 119 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिन्मया विद्यालय की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शुभम प्रधान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद में 75 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं, विग्नेश कुमार ने 35 गेंद पर 53 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। काशीडीह हाईस्कूल की ओर से गेंदबाजी में राज हेंब्रम ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि देबोजीत ने 2 विकेट हासिल किए। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशीडीह हाईस्कूल की टीम 11.1 ओवर में मात्र 71 रन पर सिमट गई। देव ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.