जमशेदपुर, जुलाई 16 -- जमशेदपुर सहित राज्य के छह जिलों में पंचकर्म केन्द्र खोले जाएंगे। इसके लिए आयुर्वेद की ओर से गंभीर बीमारियों और कैंसर सहित कई तरह की बीमारियों का इलाज होगा। इसके लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति शुरू कर दी गई है। राज्य की राजधानी रांची, जमशेदपुर, सहित कई जिलों में पंचकर्म केन्द्र खोले जाएंगे। जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया में इसके लिए एक भवन भी बना दिया गया है। केन्द्र में लंबे समय तक की बीमारी जोड़ों का दर्द, पेट के रोग, कैंसर आदि कई तरह के इलाज होंगे। यहां कोई भी व्यक्ति आकर इलाज करा सकता है। इस केन्द्र का गठन राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जा रहा है。

केरल के होंगे विशेषज्ञ पंचकर्म के लिए केरल देश में सर्वोत्कृष्ट माना जाता है और उसके आधार पर ही यहां पर भी पंचकर्म केन्द्र खोले जाएंगे। प्रत्येक पंचकर्म केन्द्र में नौ-...