चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पूर्वाह्न 9:00 बजे से खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में जमशेदपुर ने गुमला को एकतरफा मुकाबले में 87 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया। जमशेदपुर की ओर से पारी की शुरुआत करने आई नादिया अली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दस चौके एवं एक छक्का की मदद से नाबाद 79 की पारी खेली। अनन्या वर्मा ने तीन चौके की सहायता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.