जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में बड़ा हादसा टला, मेन गेट की छत गिरी
जमशेदपुर, मई 2 -- वर्कर्स कॉलेज में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेन गेट की छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना उस वक्त हुई जब कॉलेज में क्लास चल रही थी और विद्यार्थी परिसर में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास मौजूद छात्र घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और कई छात्रों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.