जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे के विकास में मंगलवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने रांची स्थित लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान कॉलेज की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और भविष्य की विस्तार योजनाओं पर चर्चा हुई। डॉ. कुमार ने राज्यपाल को कॉलेज की बढ़ती छात्र संख्या और आधुनिक शिक्षा की बदलती जरूरतों से अवगत कराते हुए परिसर में संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। चर्चा के मुख्य केंद्र में कॉलेज के आधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाना रहा, जिसमें डिजिटल संसाधनों का विस्तार, स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण, प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण और पुस्तकालय को और अधिक समृद्ध बनाने जैसे विषय शामिल थे। प्राचार्य ने क...