रामगढ़, अगस्त 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय युवा आजसू महाधिवेशन की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को आजसू पार्टी जिला कार्यालय, रामगढ़ में आजसू छात्र संघ और युवा आजसू की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा आजसू के जिला प्रभारी पियूष चौधरी ने की। बैठक में महाधिवेशन की तैयारियों, संगठनात्मक दायित्वों, राजनीतिक, सामाजिक जनसंपर्क अभियान, युवा सहभागिता, जनजागरण, कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही छात्र हित, युवाओं के नेतृत्व, सामाजिक सरोकार, क्षेत्र के समग्र विकास और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी रणनीति तैयार की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वैश्य मोर्चा कांके में क्रांति सम्मेलन नौ को बैठक को...