जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन को एआईएमए कन्वेंशन में उपविजेता का सम्मान
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) ने नई दिल्ली में आयोजित एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में कैटेगरी III - लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशंस में उपविजेता का स्थान हासिल किया। यह सम्मान पिछले वित्तीय वर्ष में मैनेजमेंट डेवलपमेंट, प्रोफेशनल लर्निंग, इंडस्ट्री-एकेडेमिया एंगेजमेंट, नॉलेज शेयरिंग व मैनेजमेंट प्रतियोगिताओं में जेएमए की पहलों को मान्यता देता है।जेएमए अध्यक्ष एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस) चैतन्य भानु ने इसे सदस्यों, प्रबंध समिति, कॉरपोरेट पार्टनर्स व शैक्षणिक संस्थानों के सामूहिक प्रयासों की पहचान बताया। जेएमए, एआईएमए से संबद्ध है और बेहतर मैनेजमेंट को बढ़ावा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.