जमशेदपुर में 30 वर्षों में बढ़ा 50% बिल्ट-अप एरिया, 68% घटी हरियाली
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- जमशेदपुर में तेजी से हो रहे शहरीकरण और औद्योगिकीकरण का असर शहर के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों पर साफ दिखाई दे रहा है। हाल ही में किए गए एक शोध में सामने आया है कि पिछले तीन दशकों में शहर का बिल्ट-अप एरिया (शहरी एवं निर्मित क्षेत्र) 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इसके विपरीत, प्राकृतिक हरियाली में 67.51 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी-टेम्पोरल सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और जियोस्पेशियल तकनीक के जरिए किए गए इस अध्ययन में शहर में भूमि उपयोग में आए बड़े बदलावों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन के अनुसार, शहरी विस्तार ने अन्य भूमि उपयोग श्रेणियों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इस अवधि में कृषि भूमि में 87 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। वहीं, वन आवरण 27.92 प्रतिशत और नदी तल क्षेत्र 46.25 प्रतिशत घटा है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.