जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- शहर में रोज तापमान गिर रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर गया। सुबह ठंड बढ़ती जा रही है, लेकिन दिन में अच्छी धूप से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे नवंबर में ही पहुंच जाएगा। जबकि दिसंबर में यह छह से सात डिग्री तक चला जाएगा। रविवार को दिन में अच्छी धूप के कारण तापमान 28.4 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि सुबह और शाम के तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसलिए लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.