जमशेदपुर, जून 11 -- झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 11 जून को गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलने वाले इस कैंप के जरिए कुल 500 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के उचित अवसर प्रदान कर उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। रोजगार मेले में ई-डिजिटल इंडिया और वी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी। कुल रिक्तियों में से 400 पद एनएपीएस (नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम) ट्रेनी के लिए है, जबकि 100 पद इंस्टॉलेशन इंजीनियर और वायरमैन के लिए निर्धारित हैं। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर...