जमशेदपुर, फरवरी 2 -- लौहनगरी जमशेदपुर में सोमवार को स्कूल वैन चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला। टेल्को क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल की पांच वर्षीय छात्रा के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में वैन चालक मन्नू पांडे की गिरफ्तारी के विरोध में 'जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति' ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि, दोपहर होते-होते चालकों के बीच दोफाड़ की स्थिति साफ नजर आई। जहां टेल्को इलाके में हड़ताल का व्यापक असर रहा, वहीं साकची और बिष्टुपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वैन चालक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। सुबह के वक्त शहर के कई हिस्सों में अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन छुट्टी के समय तक स्थिति बदल गई। साकची और बिष्टुपुर के स्कूलों के बाहर वैन चालकों की कतारें देखी गईं, जिससे अभिभावकों ने रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.