जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में बाल्डविन फ़ार्म एरिया हाई स्कूल के 75 छात्रों और 4 शिक्षकों के लिए एक प्रयोगशाला दौरे का आयोजन किया गया। सीएसआईआर-जिज्ञासा वर्चुअल लेबोरेटरी प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों में वैज्ञानिक जागरूकता और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था। उद्घाटन सत्र में एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने देश के तकनीकी विकास में प्रयोगशाला के योगदान को रेखांकित किया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न उन्नत अनुसंधान प्रयोगशालाओं का दौरा किया और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...