जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन और वेटरन्स इंडियन क्रिकेट फाउंडेशन के बैनर तले 21 से 23 अप्रैल तक कीनन स्टेडियम में 40 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों का टी 20 टूर्नामेंट आयोजित होगा। एमसीए की इस नई पहल में चार टीमें- एमसीए रेंजर्स (कप्तान महेश झा), राइडर्स (संजय सिंह), वारियर्स (जीतेन्द्र कुमार) व चैलेंजर्स (घनश्याम चौधरी) भाग लेंगी।मैच 20-20 ओवर के गुलाबी गेंद से लीग आधार पर सुबह 8:15 से 11:45 तथा दोपहर 12:15 से 3:45 बजे खेले जाएंगे। जेएससीए के योग्य अंपायर संचालन करेंगे। आईपीएल क्रिकेटर सौरभ तिवारी 21 अप्रैल सुबह 11:15 बजे खिलाड़ियों से मिलेंगे। पुरस्कार वितरण 23 अप्रैल शाम 4 बजे होगा। यह भी पढ़ें- लोहरदगा प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 से 27 अप्रैल तक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.