जमशेदपुर, जुलाई 19 -- बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके कारण इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक फुल हैं। इसके कारण मरीज बेड को लेकर वेटिंग में हैं। सदर अस्पताल हो या फिर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सबसे अधिक मरीज सर्दी-बुखार के पहुंच रहे हैं। एमजीएम अस्पताल में रोज तीन सौ मरीज सर्फ मेडिसिन विभाग में पहुंच रह हैं, जिसमें से 60 फीसदी मरीज सिर्फ वायरल मरीज लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी में भी काफी मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि अस्पताल के इमरजेंसी में स्ट्रेचर खाली नहीं है तो मरीजों को बेंच पर लिटाकर पानी चढ़ाया जा रहा है। मरीजों को वेटिंग में रखा जा रहा है कि इमरजेंसी या वार्ड में बेड खाली होने पर वहां भेजा जाएगा। इसके लिए मरीजों के परिजन नर्स और वार्ड बॉय से सिफारिश लगा रहे हैं ताकि उन्हें...