जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर में बीमारी से परेशान होकर सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) और उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली यह घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट स्थित आदिवासी एसोसिएशन के पास हुई। यहां एक घर में सोमवार देर शाम शिक्षिका और उनके भाई के शव फंदे से लटके मिले। उनकी पहचान सरस्वती सरकार (62) और उनके भाई बलराम सरकार (67) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के शव सड़-गल गए हैं। घटना दो-तीन दिन पहले की हो सकती है। आसपास के लोगों ने घर से तेज बदबू आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को अंदर से बंद पाया। वहीं, घर के बाहर दो दिनों का अखबार भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस मजिस्ट्रेट जॉय गुड़िया की मौजूदगी में ग्राइंडर से गेट का त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.