जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- शहर में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। नशे के हॉट स्पॉट की पहचान कर जियो टैगिंग की जाएगी। इसके साथ ही 10 वर्ष के दौरान नशे से जुड़े अपराधियों का विस्तृत डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा, जिसमें निदान पोर्टल की मदद ली जाएगी। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां नशेड़ियों का सबसे अधिक जमावड़ा होता है। इनमें सुनसान इलाके, खाली प्लॉट, पार्क, रेलवे लाइन के आसपास के क्षेत्र और कुछ खास मोहल्ले शामिल हो सकते हैं। इन हॉट स्पॉट की जियो टैगिंग कर पुलिस उनके मूवमेंट और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इन चिह्नित स्थलों का नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में निगरानी, छाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.