जमशेदपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, गले को छेदते हुए पीठ से निकल गई गोली; हिरासत में ASI
जमशेदपुर, जून 17 -- जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के बालीगुमा में मंगलवार रात लगभग साढ़े 11 बजे फायरिंग में देवदास गौड़ नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके गले को छेदते हुए पीठ से निकल गई। घटना के बाद साथी उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के बाद स्थिति खतरे से बाहर है। वह सरायकेला जिले के राजनगर का रहनेवाला है। इधर, पुलिस ने घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे देवाशीष पोद्दार और नीरज प्रधान के अलावा आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार तीनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।रात में क्या हुआ, मुझे कुछ याद नहीं है : देवदास गौड़ घायल देवदास गौड़ ने बताया कि वह राजनगर का रहने वाला है। अपने भाई देवाशीष के साथ बालीगुमा आया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.