जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के आजादनगर थाना से 50 मीटर दूर ओल्ड पुरुलिया रोड की नूर कॉलोनी में शनिवार रात करीब 8.45 बजे नशे के कारोबार को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते चाकूबाजी होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक पक्ष ने हमलावरों की बाइक में आग लगा दी। एमजीएम अस्पताल में भी दोनों पक्ष भिड़ गए और हंगामा करने लगे। घटना के बाद कॉलोनी और आसपास तनाव का माहौल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घायलों में एक पक्ष से मो. शमीम और मो. शोएब शामिल हैं, वहीं दूसरे पक्ष से यूसुफ खान, सैफ खान और अनस शामिल हैं। शमीम को छाती और हाथ में चोट लगी है, जबकि शोएब को गले, छाती और हाथ में चोट आई है। वहीं, सैफ के कमर में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.