जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना-2027 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मकान सर्वे से पूर्व फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसके तहत बुधवार से जिला परिषद सभागार में अंतिम चरण का प्रशक्षण शुरू होगा। उसमें 12 फील्ड ट्रेनर शामिल होंगे। ये सभी मानगो नगर निगम क्षेत्र के लिए काम करेंगे। इससे पूर्व प्रशिक्षण का दो चरण संपन्न हो चुका है। दूसरा चरण सोमवार को संपन्न हुआ जिसमें 39 फील्ड ट्रेनर शामिल हुए। बीता प्रशिक्षण धालभूमगढ़, डुमरिया, बहरागोड़ा, घाटशिला, गुड़ाबांदा और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के लिए आयोजित किया गया था। ये फील्ड ट्रेनर सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरो के प्रशिक्षण का दूसरा चरण संपन्न, 15 से शुरू होगा तीसरा चरण यह ...