जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जमशेदपुर के विभिन्न गिरजाघरों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए शहर के गोलमुरी स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल, बिष्टुपुर के सेंट मेरी चर्च और तेलको व साकची के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग काले और गहरे रंग के परिधान धारण कर गिरजाघरों में जुटने लगे थे। इस दौरान 'क्रूस की राह' का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के अंतिम सफर और उनकी यातनाओं का स्मरण किया। गिरजाघरों में पादरियों ने पवित्र बाइबल का पाठ किया और मानवता के लिए यीशु के प्रेम व क्षमा के संदेश को साझा किया। दोपहर के समय, जब ईसा मसीह के प्राण त्यागने का समय माना जाता है, गिरजाघरों में सन्नाटा पसर गया और विशेष शोक सभा आयोजित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.