जमशेदपुर, नवम्बर 22 -- झारखंड के जमशेदपुर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लिया और कार्रवाई करते हुए छह घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र का है। यहां के शास्त्रीनगर इलाके में ब्लॉक नंबर-2 में शुक्रवार रात को तौकीर उर्फ गोरा नाम के युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने की वजह से तौकीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि आरोपी और मृतक दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.