जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में गुरुवार को "स्केलिंग सक्सेस: घरेलू एवं निर्यात बाजारों के लिए आईसीईएस और ईवी के ऑटो कंपोनेंट्स" विषय पर पांच दिवसीय उन्नत उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम (ईएसडीपी) का विधिवत उद्घाटन हुआ। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा प्रायोजित यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 12 से 16 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच छात्रों, शोधकर्ताओं और उभरते उद्यमियों की तकनीकी दक्षता तथा प्रबंधकीय कौशल को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि, एनआईटी जमशेदपुर के प्रभारी निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा ने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.