जमशेदपुर, मार्च 28 -- रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर के 44 प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। शहर में 29 मार्च तक अलग-अलग समय पर भारी वाहनों, तीनपहिया और अन्य यात्री वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। कई प्रमुख चौक-चौराहों पर नो इंट्री लागू रहेगी और वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की व्यवस्था की गई है। वहीं, रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) समेत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। 28 मार्च की सुबह 6 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। घाट क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.