जमशेदपुर में आज गरजेगा बुलडोजर, तोड़े जाएंगे 16 घर; क्या है वजह
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- झारखंड के जमशेदपुर में आज बड़ा बुलडोजर ऐक्शन होने वाला है। यहां के मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे सरकारी जमीन पर बने 16 घरों को तोड़ने की दोबारा तैयारी कर ली गई है। उपायुक्त राजीव रंजन के आदेश पर मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने दोबारा सभी प्रभावित होने वालों को नोटिस जारी कर तामिला करा लिया है। गुरुवार को सीओ ने खुद प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जायजा लिया और लोगों से घर खाली करने को कहा।तीन घर तोड़ने के लिए दो मजिस्ट्रेट की तैनाती घर तोड़ने के लिए दो दिन का शेड्यूल बनाया गया है। शुक्रवार को वार्ड आठ में ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी के नीचे नदी किनारे बने तीन घरों को तोड़ने की योजना है। इसके लिए दो मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये गये हैं। वार्ड नंबर 10 में शनिवार को तोड़फोड़ अभियान चलाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.