रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले पर हाईकोर्ट में अब चार सप्ताह बाद सुनवा्ई निर्धारित की गयी है। सोमवर को सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। इस कारण फिलहाल हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई नहीं की जानी चाहिए। इसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की। पूर्व में हाईकोर्ट ने नक्शा विचलन कर किए गए निर्माण को ध्वस्त करने का निर्देश दिया था। इसके खिलाफ कई लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है। हाईकोर्ट में राकेश झा ने जनहित याचिका दायर कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...