जमशेदपुर, नवम्बर 28 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला सहित पूरे झारखंड में एसआईआर तीसरे चरण में होगा। फिलहाल देश में दूसरा चरण चल रहा है जिसमें पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में मतदाता सूची का सघन पुनरीक्षण चल रहा है। हालांकि पूर्वी सिंहभूम जिले में प्री एसआईआर चल रहा है। इसके तहत मतदाता सूची का तुलनात्मक अध्ययन बीएलओ के द्वारा किया जा रहा है। यह पता किया जा रहा है कि कितने लोगों के नाम 2003 की मतदाता सूची में था। अगर तब उनका नाम नहीं था तो उनके माता-पिता या दादा-दादी का था या नहीं। जिनके नाम होंगे, उन्हें कोई दस्तावेज जमा नहीं करना है। शेष को कुछ न कुछ दस्तावेजी प्रमाण जमा करने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.