जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला समिति (क्यू रोड, बिष्टूपुर) की ओर से 22 मार्च को वसंत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को लेकर समिति के सदस्यों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में समिति के सदस्यों ने बताया कि वसंत ऋतु के आगमन पर आयोजित यह कार्यक्रम रंगों, उल्लास और नई ऊर्जा का संदेश देता है। वसंतोत्सव की शुरुआत महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में की थी, जो आज भी सांस्कृतिक एकता और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर नृत्य, संगीत, कविता पाठ और पेंटिंग जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.