जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को लघु फिल्म निर्माण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण, कहानी कहने की कला और सिनेमा की रचनात्मक बारीकियों से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र फिल्म निर्माता एवं दलमा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक श्री रवि राज मुर्मू उपस्थित रहे। उन्हें उनकी संथाली लघु फिल्म 'आंगेन' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वा...