जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेपुर में एनएसएस के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखण्ड सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति महोदया डॉ(प्रोफेसर) इला कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस के संवियासेवकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। एनएसएस के संवियासेवकों ने शपथ लिया कि, "विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए देश को नशा मुक्त बनाने के लिए, न तो ख़ुद नशा करेंगे और न ही किसी और को नशा करने देगें।" इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ सुनीता कुमारी और डॉ छगनलाल अग्रवाल, डॉ गोपाल चक्रवर्ती, डॉ ममता कुमारी, डॉ प्रभात कुमार महतो, आर. तेजा ए...