जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- तस्वीर भी है............. जमशेदपुर। श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं (प्रिया, पायल, नम्रता, मनी, अनु, आशा, सोनाली, शिल्पी, संजना, गीता) को विदाई दी गई। ये छात्राएं यहां इंटर्नशिप कर रही थीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. त्रिपुरा झा (इग्नू केंद्र की कोऑर्डिनेटर) की सरस्वती वंदना के साथ हुई। प्राचार्या पूर्णिमा त्रिपाठी ने इन छात्राओं के कार्य की सराहना की।विद्यालय के सचिव श्री हरि बल्लभ सिंह आरसी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में छात्राओं को शिक्षण कार्य में समर्पण और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन पायल ने किया। इंटर्न छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.