जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जमशेदपुर। बोधी सोसायटी जमशेदपुर के तत्वावधान में आगामी 1 मई को 2570वीं बुद्ध जयंती का आयोजन सोसायटी प्रांगण में किया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य का बुद्ध मुख्यालय जमशेदपुर स्थित बोधी सोसायटी है। कार्यक्रमों की शुरुआत 26 अप्रैल, रविवार से चित्रांकन प्रतियोगिता के माध्यम से होगी। जमशेदपुर के बिभिन्न स्कूलों से लगभग 500 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सुबह 8 बजे सोसायटी प्रांगण में आयोजित की जाएगी, जिसका विषय "युद्ध नहीं, शांति" तथा बच्चों के लिए गौतम बुद्ध का चित्र होगा। 1 मई को बुद्ध जयंती के दिन सुबह 6 बजे विश्व शांति प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद बौद्ध भिक्षु व सोसाइटी के सदस्यों द्वारा विश्व बौद्ध ध्वजारोहण किया ज...