जमशेदपुर, नवम्बर 12 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने पूरे झारखंड में सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त किया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सर्वेक्षण में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवार्ड' से सम्मानित किया गया। देशभर के 4752 नगरीय निकायों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 60 शहरों में जगह बनाने पर जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राज्य की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने ग्रहण किया। समारोह में सूडा के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद और टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम रवींद्र कुमार भी मौजूद रहे। ...