जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम के वोलिंटियर का प्रशिक्षण आज से, एसआईआर में बीएलओ की मदद करेंगे
जमशेदपुर, जून 27 -- एसआईआर के लिए वोलिंटियर का प्रशिक्षण आज से शुरू होने जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में आयोजित होगा। पहले दिन का प्रशिक्षण दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। पहले दिन के प्रशिक्षण में जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम के वोलिंटियर शामिल होंगे। वोलिंटियर सिर्फ सरकारी कर्मचारी बनाये गये हैं। 29 जून को भी वोलिंटियर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उस दिन 11 बजे से बहरागोड़ा व घाटशिला जबकि तीन बजे से पोटका और जुगसलाई के वोलिंटियर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ अपने बूथ क्षेत्र में निवासित लोगों के घर-घर घूमकर गणना प्रपत्र बांटेंगे। और लोग उसे भरकर दस्तखत कर और एक ताजा रंगीन फोटो लगाकर वापस बीएलओ को लौटाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.