जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज में शुक्रवार को नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. कृष्ण प्यारे का अभिनंदन किया गया। कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक दीपक पांडेय के नेतृत्व में छात्र नेताओं और विद्यार्थियों ने प्राचार्य को गीता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। छात्र नेताओं ने कहा कि नए प्राचार्य के आगमन से महाविद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्राचार्य के नेतृत्व में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सशक्त वातावरण तैयार होगा। वहीं, छात्रों ने कॉलेज की मौजूदा समस्याओं के शीघ्र निवारण की भी मांग की। छात्र नेताओं ने कोल्हान विवि की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के प्रति विशेष आभार जताया। यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ इस दौरान वीरेंद्र कुमार, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.