जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर कॉ-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-27 के नवागंतुक विधि छात्रों के लिए एक भव्य और अनुशासित इंडक्शन मीटिंग सह परिचयात्मक कक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव नामांकित छात्रों को कानून की शिक्षा की गंभीरता, कॉलेज की समृद्ध अकादमिक परंपराओं और उनके भविष्य के उत्तरदायित्वों से परिचित कराना था। इस दौरान कॉलेज परिसर नए छात्रों के उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य और झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए विधि शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कानून का विद्यार्थी केवल डिग्री हासिल करने वाला छात्र नहीं होता, बल्कि वह समाज ...