जमशेदपुर, मार्च 29 -- लौहनगरी में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 162 रामनवमी अखाड़ों की शोभायात्राएं निकलीं, जिनमें हजारों रामभक्त शामिल हुए। जय श्रीराम के नारों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। अधिकांश शोभायात्राएं शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर निकलीं। इसी बीच शाम करीब साढ़े छह बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश के कारण करीब आधे घंटे तक जुलूस की रफ्तार थम गई और लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेने लगे। हालांकि, बारिश थमते ही रामभक्त फिर सड़कों पर उमड़ पड़े और जुलूस पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ता रहा।प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और सिटी एसपी कुमार शिवाशिष कंट्रोल रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.