जमशेदपुर, जुलाई 6 -- बिष्टूपुर के डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या में जमशेदपुर पुलिस ने फरार नामजद आरोपी भाजपा नेता नीरज सिंह और बार मैनेजर विजय कुमार को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से पूजा कर लौटते समय गिरफ्तार कर लिया। जमशेदपुर पुलिस, खाटू श्याम थाना और स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, तकनीकी जांच में नीरज सिंह के मोबाइल का लोकेशन राजस्थान में मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस की टीम दो दिन से वहां कैंप कर रही थी। रविवार शाम नीरज सिंह अपने मैनेजर विजय कुमार के साथ खाटू श्याम मंदिर में पूजा करने पहुंचा। जैसे ही दोनों मंदिर से बाहर निकले, पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों को पहले खाटू श्याम थाना और बाद में स्थानीय कोतवाली थाना...