जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर के परसूडीह के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह एक किशोरी की हत्या कर दी गई। शव को देखकर रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्कूल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह पहुंचीं तो उन्होंने शव को देखकर पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान 16 साल की एक किशोरी के रूप में हुई है। माता-पिता ने उसकी शिनाख्त की। घटना के कारण स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। सूचना पर परसूडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजवाया। इसके बाद सिटी एसपी ललित मीणा, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम और डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव के पास से स्वैब और किशोरी की चप्पल को जब्त की...